Aligarh News: समूह सखी के साथ मारपीट, 50 हजार रंगदारी मांगने का आरोप
अलीगढ़, अगस्त 25 -- Aligarh News: गोंडा। क्षेत्र के गांव पीपल नगला निवासी एक समूह सखी ने थाने में तहरीर देकर कुछ लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने, गालियां देने और 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी पीड़िता पवित्रा पुत्री देवकी नंदन ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि वह समूह सखी के रूप में कार्य करती है। आरोप है कि गांव के ही एक दंपति व उसकी चाची ने उनके घर पर आकर गाली-गलौज की और 50 हजार रुपये की मांग की।पवित्रा का कहना है कि जब उसने पैसे देने से इनकार किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। घटना के समय पीड़िता घर पर अकेली थी, क्योंकि उसके पति हाथरस गए हुए हैं। शोर शराबा सुनकर मौके पर पहुंची गांव की कुछ महिलाओं ने बीच-बचाव कर उसकी जान ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.