Aligarh News: समिति ने मंदिरों के पास की सफाई
अलीगढ़, अक्टूबर 13 -- Aligarh News: अलीगढ़। पर्यावरण संरक्षण के तहत गंगा सेवा समिति के तत्वाधान में नवरात्रि के दूसरे दिन सोमवार को मेलरोज बाईपास स्थित कामाख्या मंदिर और खाटू श्याम मंदिर के आसपास सफाई कार्य किया। अभियान में श्री गंगा सेवा समिति के प्रबंधक/ संस्थापक किरण कुमार झा ने सभी पदाधिकारियो से अपील की है कि नवरात्रि के प्रतिदिन एक मंदिर पर सुबह 7:30 बजे सफाई कार्य में अपना योगदान करें। सफाई कार्य में ओपी लाला, सेवाराम शर्मा, एमपी सिंह, डॉ. कुंज बिहारी दुबे, क्षेत्रीय पार्षद नीलेश उपाध्याय, मदन गोपाल शर्मा, महिपाल शर्मा, रमेश चंद्र लोधी, अरुण शर्मा, चंद्र प्रकाश शर्मा, हर्षित, रीतेश, नीतू आशीवाल, दीपक चौहान ने सहयोग किया। यह भी पढ़ें- Chandauli News: शारदीय नवरात्र में सफाई न होने से नाराजगी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.