अलीगढ़, सितम्बर 6 -- Aligarh News: अलीगढ़। समाजवादी पार्टी पीडीए के बैनर तले रविवार को छर्रा के ऊटा सानी गांव में एक सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधान सरवन सिंह ने की। सम्मेलन को संबोधित करते हुए लोधी महासभा के जिलाध्यक्ष एवं मुख्य अतिथि महेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनावों में समाज को ज्यादा से ज्यादा राजनीतिक रूप से मजबूत करना है। अगर कोई पार्टी समाज के व्यक्ति को विधानसभा का टिकट देती है तो लोधी महासभा उसके साथ पूरी मजबूती के साथ खड़ी होगी और चुनाव लड़ाएगी। जिले में लोधी समाज के प्रतिनिधित्व के घटती भागेदारी पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि छर्रा विधानसभा में पहले लोधी समाज के ही विधायक हुआ करते थे, लेकिन परिस्थितियां बदलीं और छर्रा में समाज का प्रतिनिधित्व खत्म हो गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के...