अलीगढ़, अगस्त 19 -- Aligarh News: अलीगढ़। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उप्र के पदाधिकारियों ने बुधवार को नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा से विभिन्न समस्याओं के निराकरण को लेकर नगर निगम सेवाभवन में मुलाकात की। प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष व‌‌‌ जिलाध्यक्ष प्रदीप गंगा ने कहा कि शासन द्वारा 15 अगस्त 2026 से हाउस टैक्स में ब्याज माफी कर ओ.टी.एस. स्कीम लागू की है।

समस्याओं का समाधान परन्तु नगर निगम की साईट पर ओ.टी.एस.स्कीम के लिए कोई प्रारूप नहीं दिया गया है। हाउस टैक्स पर ब्याज माफी स्कीम ओ.टी.एस.के लिए ऑनलाइन पर फॉर्म अपलोड कराएं ताकि बकाया हाउस टैक्स के लिए ऑनलाइन पी.टी.आई.एन. संख्या डालकर ब्याज माफी का लाभ मिल सके। जिन व्यापारी उद्यमी एवं गृह स्वामी पर गृहकर ओ.टी.एस. का लाभ लेकर एक साल की सामान मासिक किस्तों में जमा करने की व्यवस्था की जाए। अचल र...