अलीगढ़, नवम्बर 3 -- Aligarh News: अलीगढ़। बन्नादेवी थाना क्षेत्र में कोर्ट में विचाराधीन मुकदमे में समझौते का दबाव बनाने के लिए पीड़ित को 35 किलोमीटर पीछा कर घेरने और परिवार समेत जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। खेरेश्वर धाम कॉलोनी निवासी बंटी के अनुसार उसका मुकदमा सिविल जज खुर्जा कोर्ट में विचाराधीन है, जिसकी पैरवी वह खुद करता है। आरोप है कि इस मुकदमे के आरोपी बुलंदशहर के अरनिया खुर्दा के गांव नगलिया रामनपुर निवासी सफी मोहम्मद ने समझौते का दबाव बनाने के लिए 20 अक्टूबर को अपने 3-4 अज्ञात साथियों के साथ उनको घेर लिया और परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी। घटना के दिन ही आरोपी को राहगीरों की मदद से हरकूट फर्नीचर के पास पकड़ लिया गया था। पीड़ित ने 28 अक्टूबर को थाने पहुंचकर दोब...