अलीगढ़, अगस्त 5 -- Aligarh News: अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता पूर्व सांसद एवं भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को न्यायालय द्वारा उनके विरुद्ध लगाए गए आरोपों से सम्मानपूर्वक बरी किए जाने के उपरांत मंगलवार को जनपद अलीगढ़ के एक दर्जन से अधिक अखाड़ों में हर्ष, उल्लास और उत्सव मनाया गया। जिला कुश्ती संगठन, अलीगढ़ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में युवा पहलवानों ने जोरदार जयकारे लगाए।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कुश्ती संगठन के अध्यक्ष नवाब हैदर अली खान असद ने की, जबकि पूरे आयोजन का संचालन एवं समन्वय जिला सचिव भगत सिंह बाबा ने किया। उन्होंने स्वयं जनपद के विभिन्न अखाड़ों का भ्रमण कर पहलवानों के बीच लड्डू वितरित किए और इस खुशी को सभी के साथ साझा किया। यह भी पढ़ें- Balrampur News: बृजभूषण शरण सिंह के बरी होने पर समर्थकों ने मनाय...