अलीगढ़, अक्टूबर 27 -- Aligarh News: गभाना, संवाददाता। थाना क्षेत्र में हाईवे के समीप कटरा मोड़ पर रविवार देर रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया, जहां सोमवार को एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं, दूसरे युवक की हालत नाजुक बनी हुई है और उसका जेएन मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार, चण्डौस कोतवाली क्षेत्र के गांव रेसरा निवासी अंकुल कुमार रविवार देर रात अपने भाई अमित के साथ बाइक से कटरा मोड़ की तरफ से गांव लौट रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचा...