अलीगढ़, सितम्बर 21 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। शहर में बेलगाम दौड़ रहे ई-रिक्शा के खिलाफ रविवार को पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया। एसपी सिटी आदित्य बंसल खुद पुलिस फोर्स के साथ अपने कार्यालय के बाहर रसलगंज चौराहे पर उतरे और यातायात व्यवस्था का जायजा लेते हुए चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 50 से अधिक ई-रिक्शा को सीज किया गया। एसपी सिटी के साथ सीओ नगर तृतीय सर्वम सिंह, सीओ ट्रैफिक धनंजय सिंह और थाना पुलिस मौजूद रही। पुलिस ने चौराहे पर खड़े होकर बिना नंबर, बिना कागज चल रहे ई-रिक्शा को रोककर कार्रवाई की। वाहन चालकों को हिदायत दी गई कि वह यातायात नियमों का पालन करें और सड़क पर सुरक्षित यातायात बनाए रखने में सहयोग करें। इस अभियान के पीछे तीन बड़े कारण हैं। पहला कारण ई-रिक्शा चालकों का सत्यापन है। शहर...