Aligarh News: सचिवालयों में लेखपालों ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्या सुनी
अलीगढ़, जुलाई 3 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता ग्राम सचिवालयों को ग्रामीण जनसेवा का प्रभावी केंद्र बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयास सार्थक साबित होने लगे हैं। शुक्रवार को सचिवालयों में लेखपालों ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। मुख्यालय से जारी रोस्टर के अनुसार लेखपाल निर्धारित दिवस पर ग्राम सचिवालयों में राजस्व संबंधी समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कर रहे हैं।शुक्रवार को जनपद के विभिन्न ग्राम सचिवालयों में लेखपालों ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, वरासत, खतौनी, भूमि संबंधी अभिलेखों, सत्यापन एवं अन्य राजस्व प्रकरणों से जुड़े मामलों में आवश्यक कार्रवाई करते हुए लोगों को मार्गदर्शन प्रदान किया। यह भी पढ़ें- Jhansi News: सचिवालयों में तैनाती पर लेखपाल नाराज ग्राम सचिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.