अलीगढ़, अक्टूबर 7 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। लंबित मांगों को लेकर संविदा एएनएम का आंदोलन मंगलवार को भी जारी रहा। मलखान सिंह जिला अस्पताल में उत्तर प्रदेश एएनएम कर्मचारी संघ के बैनर तले एएनएम ने दूसरे दिन भी धरना-प्रदर्शन किया। जिले की 80 से अधिक संविदा एएनएम के हड़ताल पर रहने से स्वास्थ्य सेवाओं के प्रभावित होने की स्थिति बनी हुई है। खासकर टीकाकरण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, गर्भवती महिलाओं की देखभाल और राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों से जुड़ी सेवाओं पर इसका असर पड़ रहा है। संविदा एएनएम का कहना है कि वे लंबे समय से स्वास्थ्य विभाग की महत्वपूर्ण सेवाओं में नियमित कर्मचारियों की तरह जिम्मेदारियां निभा रही हैं। यह भी पढ़ें- संविदा कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी काली पट्टी बांधकर जताया विरोध इसके बावजूद उन्हें कम वेतन दिया जा रहा ह...