अलीगढ़, सितम्बर 28 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। संभल के व्यक्ति से मोबाइल लूटने वाले तीन आरोपियों को क्वार्सी पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा है। संभल के धनारी क्षेत्र के मुकरपुर निवासी अंकित कुमार ने शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें कहा था कि वह अपनी बहन को दवा दिलाने के लिए अलीगढ़ आए थे। लौटते समय रोडवेज बस में चढ़ने के दौरान तीन लोगों ने उनका मोबाइल फोन निकाल लिया। इंस्पेक्टर अरुण कुमार ने बताया कि सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों को चिह्नित किया गया। रविवार को एसआई ऋषभ कुमार की टीम ने तीनों आरोपियों को दबोच लिया। इनके नाम जमालपुर निवासी शानू, जीवनगढ़ निवासी लल्ला उर्फ जावेद व नई आबादी महेशपुर निवासी परवेज हैं। इनके पास से मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया है। इनमें लल्ला पर सात व परवेज पर आठ मुकदमे दर्ज हैं। उधर, गांधीपार्...