Aligarh News: संपत्ति पर कब्जे की कोशिश का आरोप
अलीगढ़, अक्टूबर 5 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। भमौला माफी क्षेत्र स्थित किशोरी लाल भवन की संपत्ति को लेकर विवाद गहरा गया है। संपत्ति मालिक समर्थ मित्तल ने सीओ तृतीय को प्रार्थना पत्र देकर कुछ लोगों पर अवैध कब्जे की कोशिश और परेशान करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कोर्ट के आदेशों का हवाला देते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। समर्थ मित्तल के मुताबिक उनकी कोठी और उससे सटी जमीन पर उनकी दुकानें बनी हुई हैं, जिसका वह हाउस टैक्स जमा कर रहे हैं। इस संपत्ति को लेकर हाईकोर्ट में चल रहे केस में विपक्षी हार चुके हैं। आरोप है कि इसके बावजूद वे संपत्ति पर कब्जा करने की नीयत से लगातार दबाव बना रहे हैं और उनके पक्ष के लोगों के बारे में दुष्प्रचार कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- Hardoi News: बेनीगंज में पैतृक भूमि पर कब्जे के प्रयास का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.