अलीगढ़, जुलाई 15 -- Aligarh News: अलीगढ़। गांधीपार्क थाना क्षेत्र के विकास नगर में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत हो गई। तबियत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद के शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के अनुसार विकास नगर निवासी संजय कुमार (38) पुत्र हीरासिंह की त्अचानक तबियत बिगड़ गई। गंभीर हालत में परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। सोमवार को उपचार के दौरान संजय ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण बीमारी से होना बताया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...