Aligarh News: संचारी रोग अभियान में लापरवाही पर तीन को नोटिस
अलीगढ़, जुलाई 15 -- Aligarh News: अकराबाद, संवाददाता। संचारी रोग नियंत्रण अभियान में लापरवाही बरतने पर सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) अकराबाद ने तीन सफाईकर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उनसे तीन कार्यदिवस के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है। जवाब संतोषजनक न मिलने पर दो दिन का वेतन रोकने और विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। मंगलवार को एडीओ पंचायत ने ग्राम पंचायत कीरतपुर, मानई और भीमपुर हरीपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में अभियान के तहत निर्धारित रोस्टर के अनुसार कार्य नहीं मिला और कई स्थानों पर सफाई व्यवस्था खराब पाई गई।ग्रामीणों ने बताया कि सफाईकर्मी निर्धारित समय से देर से पहुंचते हैं और कुछ समय कार्य करने के बाद लौट जाते हैं। यह भी पढ़ें- Aligarh News: शादी के अगले दिन घर से निकली नवविवाहिता ग्राम पंचायत कीरतपुर में तैनात नर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.