अलीगढ़, अगस्त 4 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता जिला कांग्रेस कार्यालय रेलवे रोड पर सोमवार को कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें संगठन विस्तार व ग्राम पंचायत अध्यक्षों के गठन पर मंथन किया गया। जिला अध्यक्ष सोमवीर सिंह ने अध्यक्षता व संचालन डॉ. शंकर लाल ने किया। वहीं विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेसियों ने जिलाध्यक्ष के समक्ष ‌विधानसभा वार आवेदन सौंपे।

बैठक में संगठन के विषय चर्चा ग्राम पंचायत अध्यक्षों के गठन, संगठन में निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटाकर नई नियुक्तियां करने तथा संगठन को मजबूत बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने सुझाव भी प्रस्तुत किए। चौधरी गंगाराम को जिला कांग्रेस कमेटी का कोषाध्यक्ष सर्व समिति से नियुक्त किया गया। जिला संगठन उपाध्यक्ष प्रभारी जिला अलीगढ़ मोहम्...