अलीगढ़, अगस्त 8 -- Aligarh News: अलीगढ़। श्री वार्ष्णेय मंदिर में श्रावणी महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। श्रावणी महोत्सव के तहत शुक्रवार को ठाकुरजी की महा आरती करने के साथ साथ सवा मनी भोग भी अर्पित किया गया। प्रवक्ता भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक के अनुसार कार्यक्रम में श्री वार्ष्णेय मंदिर सेवादार समिति के सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं ने व्यवस्था संभाली। मंदिर सेवादार समिति के राहुल गुप्ता स्क्रैप, नीरू स्क्रैप, अभिषेक जॉर्डन, सुरभि वार्ष्णेय, गणेश गुप्ता, रचना गुप्ता, सुमित पत्ती, सपना गुप्ता ने यजमान के रूप में ठाकुर जी की महाआरती की। इस अवसर पर चली भजन संध्या में श्री राधे बल्लभ संकीर्तन मंडल के भजन गायक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...