अलीगढ़, जुलाई 29 -- Aligarh News: अलीगढ़। श्रावण मास के पावन अवसर पर धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से श्री बिहारी जी महाराज मंदिर, पक्की सराय में गुरुवार को दोपहर 4 बजे से श्रीराम कथा वाचक दीपक मिश्रा महाराज (श्रीधाम अयोध्या) के श्रीमुख से भव्य सत्संग एवं प्रवचन का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि श्रावण मास भगवान शिव एवं श्रीराम भक्ति का विशेष माह माना जाता है। इस अवसर पर आयोजित होने वाले सत्संग एवं प्रवचन में भक्तों को श्रीराम कथा, सनातन संस्कृति, धर्म, भक्ति एवं मानव जीवन के आध्यात्मिक मूल्यों पर अपने प्रेरणादायी विचारों से मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। यह भी पढ़ें- Aligarh News: कलश यात्रा के साथ शुरू होगी शिव महापुराण कथा यह भी पढ़ें- Orai News: श्रावण मास में अलखिया मंदिर पर होंगे विशेष धार्मिक आयोजन

हि...