Aligarh News: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर घर-घर आई खुशियों की किलकारी
अलीगढ़, सितम्बर 5 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। कहीं नन्हे कान्हा ने जन्म लेकर घर को खुशियों से भर दिया तो कहीं बिटिया के रूप में राधा आईं। जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के बीच अस्पतालों में नवजातों की किलकारी गूंजती रही। संतान के जन्म की खुशी तो हर परिवार के लिए खास होती है, लेकिन पर्व के दिन जन्मे बच्चों को लेकर परिजनों का उत्साह कुछ अलग ही नजर आया। किसी ने बेटे में कान्हा का रूप देखा तो किसी ने बेटी को राधा मानकर उसका नाम भी उसी से जोड़ दिया। जिला महिला अस्पताल में जन्माष्टमी के दिन 23 लड़कों और 16 कन्याओं ने जन्म लिया। वहीं दीनदयाल अस्पताल में आठ लड़कों और तीन कन्याओं की किलकारी गूंजी। निजी अस्पतालों में भी प्रसव हुए। अस्पतालों में नवजातों के जन्म के साथ ही परिजनों के चेहरे खिल उठे। मिठाई बांटने से लेकर एक-दूसरे को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.