अलीगढ़, जुलाई 30 -- Aligarh News: अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। श्रावण मास व कावड़ यात्रा-2026 के सकुशल संपादन के लिए पुलिस-प्रशासन हाई अर्ट मोड पर है। आज यानि गुरूवार से शुरू हो रहे श्रावण मास के मद्देनजर जिले को 22 सेक्टरों में बांटते हुए सेक्टर स्कीम लागू की गई है। जिसमें 110 अफसरों की ड्यूटी लगाई गई है। पहली बार पुलिस-प्रशासन के अलावा प्रत्येक सेक्टर में विद्युत, नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत व पीडब्ल्यूडी के अधिकारी शामिल किए गए हैं। एडीएम सिटी किंशुक श्रीवास्तव ने बताया कि 30 जुलाई से पवित्र श्रावण मास शुरू हो रहा है। इस अवधि में श्रावणी शिवरात्रि, नागपंचमी, रक्षाबंधन का त्योहार के साथ सावन के विशेष सोमवार के पर्व भी आएंगे। इस दौरान परम्परागत ढ़ंग से काबड़ यात्राएं निकालते हुए श्रद्धालु भगवान शिव का प्राचीन मंदिरों में जलाभिषेक एवं दुग्...