अलीगढ़, जुलाई 25 -- Aligarh News: खैर, संवाददाता। कस्बे में शुक्रवार को भगवान श्री जगन्नाथ, भइया बलभद्र और बहन सुभद्रा की बहुड़ा रथ यात्रा धार्मिक आस्था के साथ निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ अलीगढ़-पलवल मार्ग स्थित अग्रवाल पेट्रोल पंप के पास से हुआ, जो प्रमुख मार्गों से होती हुई गोला कुआं स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंची।पूरे मार्ग में "जय जगन्नाथ" के जयघोष गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने भगवान के रथ की रस्सी खींचकर पुण्य लाभ कमाया। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया और सामाजिक संगठनों ने पेयजल व जलपान की व्यवस्था की। मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विशेष पूजन, महाआरती और छप्पन भोग के बाद महाप्रसाद वितरण हुआ।नगर यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: शहर में गाजे-बाजे संग निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा पालिका अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा क...