Aligarh News: शेख अब्दुल्ला व्याख्यानमाला का शुभारंभ
अलीगढ़, अक्टूबर 30 -- Aligarh News: अलीगढ़। एएमयू के वीमेन्स कालिज में शेख मोहम्मद अब्दुल्ला व्याख्यानमाला का शुभारंभ 'पितृसत्ता से संवाद और उसका प्रतिवादः शेख अब्दुल्ला और वीमेन्स कालिज ' विषय पर व्याख्यान के साथ हुआ। दिल्ली विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग के सेवानिवृत्त प्रोफेसर फरहत हसन ने व्याख्यान दिया। प्रो. हसन ने अपने व्याख्यान में उन्नीसवीं सदी के औपनिवेशिक भारत की सामाजिक, राजनीतिक और शैक्षणिक परिस्थितियों का विश्लेषण किया। उन्होंने महिला शिक्षा के उद्देश्यों और पितृसत्तात्मक व्यवस्था से उसके संबंधों पर चर्चा करते हुए बताया कि उस दौर में महिला शिक्षा का उद्देश्य अक्सर मौजूदा घरेलू व्यवस्था को बनाए रखना और उसे बेहतर बनाना होता था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.