Aligarh News: शिक्षिका पत्नी पर गंभीर आरोप, घर में ताला डालकर पति फरार
अलीगढ़, अक्टूबर 10 -- Aligarh News: अलीगढ़। हिन्दुस्तान संवाद क्वार्सी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में शिक्षिका पत्नी पर पति ने गंभीर आरोप लगाए हैं। विरोध करने पर घर में ताला डालकर फरार हो गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।एक मोहल्ला निवासी महिला प्राइमरी स्कूल में शिक्षिका हैं। उन्होंने थाने में दर्ज कराए मुकदमे में कहा है कि आए दिन पति गंभीर आरोप लगाता है। विरोध करने पर मारपीट कर मानसिक रूप से प्रताड़ित करता है। वह मायके से घर लौटी तो पति घर पर ताला लगाकर फरार हो गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी रविन्द्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.