Aligarh News: शिक्षिका के फ्लैट से कीमती सामान गायब, ताला काटकर किया कब्जा
अलीगढ़, सितम्बर 7 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। थाना सिविल लाइन क्षेत्र स्थित महिला शिक्षिका के फ्लैट पर कब्जा करने व कीमती सामान गायब करने का मामला सामने आया है। बागपत निवासी शिक्षिका ने अपनी बहन पर ही ताला काटकर फ्लैट में घुसने व सामान गायब करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। बागपत के गांव डौला निवासी खुशबू वर्तमान में बिहार के आरा भोजपुर जिले के नवादा चौक में रहती हैं और वहीं नवादा बेन आरा उदवंतनगर में शिक्षिका हैं। उन्होंने मुकदमे में कहा है कि उनके नाम से एक फ्लैट हमदर्द नगर जमालपुर स्थित बरकात अपार्टमेंट में है, जिसमें उनके बड़े भाई परवेज आलम रहते हैं। एक सितंबर को परवेज बागपत में गांव गए हुए थे। तभी अपार्टमेंट के गेट कीपर ने फोन करके सूचना दी कि आपकी बहन बुशरा पत्नी शादाब फ्लैट में ताला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.