Aligarh News: शिक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाएं : सीडीओ
अलीगढ़, सितम्बर 25 -- Aligarh News: अलीगढ़ । वरिष्ठ संवाददाता बेसिक शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षा बैठक गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी योगेंद्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में परिषदीय विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता, कक्षा शिक्षण, विद्यालय स्तर पर किए जा रहे कार्यों तथा अभिभावकों एवं समुदाय की सहभागिता की विस्तार से समीक्षा की गई।मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि अभिभावकों को विद्यालय की गतिविधियों से जोड़ते हुए उनके अधिकतम सहयोग एवं सहभागिता के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में आयोजित होने वाली पीटीएम में खण्ड शिक्षा अधिकारी भी प्रतिभाग करें तथा अधिक से अधिक अभिभावकों की उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाए, ताकि बच्चों की शैक्षिक प्रगति और विद्यालय की आवश्यकताओं पर अभिभावकों के साथ प्रभावी संवाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.