अलीगढ़, अक्टूबर 1 -- Aligarh News: अलीगढ़। हिन्दुस्तान संवाद क्वार्सी थाना क्षेत्र के रामघाट रोड स्थित एक आई सेंटर में शादी से मना करने पर युवक ने प्रेमिका को बाल पकड़कर पीट दिया। दोनों में फोन पर बातचीत होती थी। स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

प्रेमिका से मुलाकात एक मोहल्ला निवासी युवती रामघाट रोड स्थित आई सेंटर में नौकरी करती है। दो साल पहले उसकी मुलाकात सासनीगेट निवासी युवक से हो गई। दोनों के बीच दोस्ती शुरू हुई तो फोन पर बातचीत करना शुरू कर दिया। युवती ने परिजनों के सामने शादी का प्रस्ताव रखा तो उन्होंने दोनों की शादी करने से इंकार कर दिया।

विवाद का कारण इस पर युवती ने प्रेमी से बातचीत करना बंद कर दिया। इसी बात से नाराज प्रेमी आई सेंटर पहंुच ग...