अलीगढ़, जुलाई 14 -- Aligarh News: हरदुआगंज, संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नामजद युवक किशोरी को उससे शादी न करने पर उसके भाई को जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता की तहरीर पर नामजद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

घटना के विवरण थाना जवां क्षेत्र की रहने वाली किशोरी ने बताया कि पिता की मौत के बाद से वह व उसका परिवार ननिहाल में मामा के यहां रह रहा है। शनिवार की रात समय लगभग 11:30 बजे उसकी मां के फोन पर सैफ अली पुत्र जाबिर खां की कॉल आयी। फोन उसने उठाया तो उसने फोन पर धमकी दी कि अगर वह घर से बाहर निकलकर नहीं आयी तो तेरे भाई को जान से मार दूंगा। डर की वजह से वह घर से निकल कर गई तो उसने उसका स्टाल लिया और उसके हाथ पैर बांध कर ज्वार के खेत में डाल गया। अगले दिन मामा को फोन करके बताया कि तेरी भांजी ...