अलीगढ़, जुलाई 15 -- Aligarh News: खैर, संवाददाता। क्षेत्र के एक गांव में विवाह के बाद आई एक नवविवाहिता शनिवार देर रात घर से निकल गई। गश्त के दौरान खैर पुलिस ने उसे अकेले घूमते हुए देखा और पूछताछ के बाद सुरक्षा की दृष्टि से कोतवाली ले आई। सूचना मिलने पर ससुराल पक्ष के लोग भी थाने पहुंच गए, जबकि समाचार लिखे जाने तक युवती के परिजन नहीं पहुंचे थे। जानकारी के अनुसार, खैर क्षेत्र के एक युवक का विवाह 11 जुलाई को वाराणसी में बिहार के बक्सर निवासी युवती से हुआ था। विवाह के बाद दुल्हन ससुराल पहुंची, लेकिन अगले ही दिन देर रात वह बिना किसी को बताए घर से निकल गई। रात्रि गश्त के दौरान पुलिस को युवती संदिग्ध परिस्थितियों में अकेले घूमती मिली। पूछताछ में वह स्पष्ट जानकारी नहीं दे सकी, जिसके बाद महिला पुलिसकर्मी की मौजूदगी में उसे कोतवाली लाया गया। पुलिस ...