अलीगढ़, सितम्बर 8 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। फिजियोथेरेपी दिवस पर मंगलवार को शेखर सर्राफ मेमोरियल हॉस्पिटल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. अनुज कुमार माहेश्वरी ने फिजियोथेरेपी के महत्व, उपयोगिता व स्वास्थ्य लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डॉ. माहेश्वरी ने बताया कि फिजियोथेरेपी केवल दर्द कम करने तक सीमित नहीं है, यह शरीर की कार्यक्षमता को बेहतर बनाने और मरीज को सामान्य जीवन की ओर वापस लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। चोट, ऑपरेशन के बाद की रिकवरी, हड्डियों व जोड़ों की समस्या और न्यूरोलॉजिकल समस्याओं में यह काफी उपयोगी हो सकती है। हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक सुमित सर्राफ ने कहा कि आधुनिक चिकित्सा के साथ स्वास्थ्य जागरूकता भी स्वस्थ समाज के निर्माण का महत्वपूर्ण आधार है। यह...