अलीगढ़, नवम्बर 3 -- Aligarh News: अलीगढ़। सासनी गेट पुलिस ने शराब पीकर उपद्रव करने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपित आगरा रोड पर वशिष्ठ बार के सामने शराब के नशे में अभद्र आचरण कर शांति व्यवस्था बिगाड़ रहे थे। पुलिस के अनुसार रविवार रात को आरोपितों द्वारा शराब के नशे में उपद्रव करने पर थाना सासनी गेट में मुकदमा दर्ज किया गया था। इनमें भगवान नगर निवासी पंकज कुमार व महेंद्र नगर वैदिक विहार निवासी लखन को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...