अलीगढ़, अगस्त 20 -- Aligarh News: n चोरी की शराब, नकदी, कार व घटना में प्रयुक्त हथौड़ा सब्बल बरामद खैर, संवाददाता। पुलिस ने कस्बा खैर के तिरंगा चौक के पास स्थित एक कंपोजिट शराब की दुकान में हुई सनसनीखेज चोरी का बुधवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस मामले में मथुरा निवासी मुख्य आरोपी सहित कुल आठ शातिर चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इनके पास से चोरी की शराब, नकदी, वारदात में इस्तेमाल कार और हथियार बरामद हुए हैं।

पुलिस की कार्रवाई पुलिस के अनुसार, बीती 13 अगस्त की रात को चोरों ने दुकान के पीछे से नकब (दीवार तोड़कर) लगाकर भारी मात्रा में शराब की पेटियां और गल्ले से 20,600 रुपये उड़ा लिए थे। शातिर चोर सबूत मिटाने के लिए सीसीटीवी कैमरे तोड़कर डीवीआर भी अपने साथ ले गए थे। दुकान की अनुज्ञापी अंजना शर्मा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच साइ...