अलीगढ़, अक्टूबर 26 -- Aligarh News: अलीगढ़। 'उसकी सफलता मेरी असफलता नहीं, उसकी उड़ान मेरी उड़ान की प्रेरणा है।' इसी संदेश के साथ रविवार को सेंटर प्वाइंट स्थित लैंडमार्क मॉल में 'शक्ति बंधन-2026' का आयोजन हुआ। ऑल लेडीज लीग (ऑल) अलीगढ़ चैप्टर ने डॉ. जाकिर हुसैन फाउंडेशन के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय सिस्टरहुड डे सेलिब्रेशन एवं सिस्टरहुड कन्वेंशन का आयोजन किया। कार्यक्रम में शिक्षा, अकादमिक, कानून, साहित्य, उद्यमिता, व्यवसाय और सामाजिक सेवा से जुड़ी महिलाओं ने सहभागिता की। पारंपरिक सम्मेलन से अलग कार्यक्रम को संवाद और सहभागिता पर केंद्रित रखा गया। महिलाओं ने अपने अनुभव साझा करने के साथ यह भी चर्चा की कि किस तरह एक-दूसरे के लिए अवसर, मार्गदर्शन और सहयोग का माध्यम बना जा सकता है। यह भी पढ़ें- Aligarh News: नारी उत्कर्ष कार्याशाला का हुआ आयोजन 'व्ह...