अलीगढ़, जुलाई 23 -- Aligarh News: अलीगढ़। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने बुधवार को विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता के कार्यालय प्रदर्शन किया। दामोदर अपार्टमेंट में बिजली न आने, कम छमता के ट्रांसफार्मर लगाने व बिजली की बिगड़ी व्यवस्था का विरोध किया। सतीश माहेश्वरी, संजय वार्ष्णेय, श्री किशन गुप्ता, घनश्याम दास जैन, विवेक शर्मा, संयोग मित्तल, अशोक माहेश्वरी, एस भटनागर, कुलदीप महेश्वरी, सोहनलाल शर्मा मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...