Aligarh News: वेतन न मिलने पर वर्कशॉप में कर्मचारियों ने की हड़ताल
अलीगढ़, जुलाई 2 -- Aligarh News: अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। गुरुवार को मंडल के सभी परिवहन निगम के डिपो पर उस समय काम बंद हो गया जब आउटसोर्स कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी। कर्मचारियों कहना था कि तीन माह से उनका वेतन नहीं दिया गया। ऐसे में वह कैसे गुजारा करें। दोपहर तक चली हड़ताल के बाद एआरएम ने आश्वासन दिया तब जाकर हड़ताल खत्म हुई।काम न होने के चलते ठीक होने आईं बसें खड़ी रहीं। बुद्ध विहार डिपो पर कर्मचारी इरफान ने बताया कि सभी डिपो पर काम करने वाले मैकेनिक आउटसोर्स से भर्ती किए गए हैं। ठेकेदार उनका पेमेंट नहीं कर रहा है। कर्मचारियों का वेतन 8 से 10 हजार रुपये है, जो सरकार द्वारा तय नियम से बेहद कम है। इसके बाद भी तीन माह से उन्हें वेतन नहीं दिया गया। इसी के विरोध में मंडल के सारे जिलों में डिपो पर कर्मचारियों ने धरना दिया। कर्मचारियों की म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.