Aligarh News: वृक्षारोपण की जमीन का कराया बैनामा, चार पर केस
अलीगढ़, सितम्बर 2 -- Aligarh News: छर्रा, संवाददाता। कस्बा के रफातपुर क्षेत्र में वृक्षारोपण की सरकारी जमीन को आवासीय बताकर बेचने का एक बड़ा धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित नसरीन ने 18 नवंबर 2017 को इस जमीन का बैनामा कराया था। जब वह मकान के लिए नींव भरने पहुंचीं, तो राजस्व विभाग के कानूनगो और लेखपाल ने बताया कि यह भूमि आवासीय नहीं, बल्कि वृक्षारोपण के लिए दर्ज है, इसलिए यहां निर्माण नहीं हो सकता।आरोपियों ने पीड़ित को कोई भी राहत देने से मना कर दिया, जिसके बाद नसरीन ने न्याय के लिए अतरौली न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के कड़े आदेश के बाद थाना कोतवाली छर्रा पुलिस ने चार लोगों नवाब (निवासी धनसारी), बब्बू उर्फ पप्पू, रंजन गुप्ता, सत्यप्रकाश गुप्ता और संजीव गुप्ता सभी निवासी छर्रा के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.