Aligarh News: विहिप दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति ने किया पौधरोपण
अलीगढ़, जुलाई 20 -- Aligarh News: अलीगढ़। सेवा सप्ताह के तहत विश्व हिंदू परिषद दुर्गावाहिनी, मातृशक्ति हरिगढ़ महानगर ने पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। प्रांतीय सहसंयोजक प्रतिमा वार्ष्णेय ने पर्यावरण का संदेश देते हुए बिल्वपत्र के पौधे का रोपण किया। अन्य मातृशक्ति ने भिन्न भिन्न पौधों का रोपण किया। उपाध्यक्षा गीता मित्तल ने कहा की हमें पर्यावरण संरक्षण हेतु अधिक से अधिक संख्या में पेड़ लगाने व उनके संरक्षण की जरूरत है। बाल संस्कार केंद्र के वर्ग की मुख्य वक्ता प्रतिभा सारस्वत ने बाल संस्कार केंद्र की आवश्यकता को समझाया। इस अवसर पर दुर्गा वाहिनी महानगर संयोजिका दीपिका, रचना अग्रवाल, निहारिका, जावित्री, बृजरानी, निर्मला, बबली, भावना, बेबी उपस्थित रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.