अलीगढ़, जुलाई 2 -- Aligarh News: खैर, संवाददाता। कस्बे के मोहल्ला मुसलमानान में एक विवाहिता ने अपने पति और सास पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता अंजू के मुताबिक, उसका विवाह वर्ष 2019 में सोमना रोड निवासी भारत से हुआ था। शादी के बाद से ही पति भारत व सास लक्ष्मी उसे अतिरिक्त दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। दो बच्चों के जन्म के बाद भी उत्पीड़न जारी रहा। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उसे जबरन कछुआ मारकर उसका मांस पकाने और खाने के लिए मजबूर करते थे। विरोध करने पर 22 मई की रात उसके साथ मारपीट की गई। पति द्वारा चाकू और एसिड से जान से मारने की धमकी मिलने के बाद, एसएसपी के आदेश पर खैर कोतवाली में केस दर्ज किया गया है。

दहेज उत्पीड़न के आरोप मारपीट करविवाहिता का कराया गर्भपात, केेस दर्ज खैर। मोहल्ला फत्ते नगला निवासी छाया ने अपने...