अलीगढ़, अगस्त 13 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। ग्राम ऊदला में विद्युत आपूर्ति और ओवरलोड ट्रांसफार्मर की समस्या को लेकर संयुक्त श्रमिक किसान मोर्चा ने बुधवार को लाल डिग्गी स्थित कार्यालय का घेराव किया। मोर्चा के संस्थापक जितेंद्र शर्मा के नेतृत्व में पहुंचे किसानों और महिलाओं ने विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं के हाथों में डंडे भी दिखाई दिए और नारेबाजी की गई। मोर्चा ने आरोप लगाया कि गांव में स्वीकृत 25 किलोवाट लोड के मुकाबले 16 किलोवाट क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाया गया है, जिससे पिछले 12 दिनों में चार ट्रांसफार्मर फुंक चुके हैं, तारों में आग लगने की घटनाएं हो रही हैं। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: ओवरलोड ट्रांसफार्मर से परेशान मोहल्लेवासियों का प्रदर्शन प्रदर्शनकारियों ने इसे विद्युत अधिनियम और यूपीईआरसी के ...