Aligarh News: विद्युत पोल में उतरे करंट से पांच वर्षीय मासूम झुलसी
अलीगढ़, सितम्बर 2 -- Aligarh News: लोधा, संवाददाता। थाना रोरावर क्षेत्र के गांव शाहपुर कुतुब में सोमवार शाम को एक घर के पास खड़े विद्युत पोल में उतरे करंट की चपेट में आने से पांच वर्षीय बच्ची झुलस गई। हादसे के बाद परिजन आनन-फानन में बच्ची को उपचार के लिए निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज कराया गया। गांव शाहपुर कुतुब निवासी हेमंत की पांच वर्षीय बेटी मोना सोमवार शाम घर के पास खेल रही थी। इसी दौरान वह वहां खड़े विद्युत पोल में करंट उतर गया। जिसकी चपेट में आने से बच्ची झुलस गई।हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और बच्ची को तत्काल अस्पताल ले गए। घटना के बाद परिजनों में खलबली मच गई। आसपास के लोगों ने बिजली विभाग से घरों के आसपास गुजर रही बिजली लाइनों को दुरुस्त कराने और सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.