अलीगढ़, जुलाई 2 -- Aligarh News: अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। सेफ फ्यूचर अभियान के तहत परिवहन आयुक्त के निर्देश के बाद संभागीय परिवहन विभाग के अधिकारियों ने अभियान की रूप रेखा तैयार की है। पहले दो दिन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर स्कूलों से संपर्क करने के बाद अब वे खुद प्रबंधन से बात कर वाहनों में बच्चों की सुरक्षा को पुख्ता करेंगे। यह भी पढ़ें- Varanasi News: 'सेफ फ्यूचर' विद्यार्थियों की यात्रा करेगा सुरक्षित अभियान की प्रगति गुरुवार को संभागीय परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने 50 से अधिक स्कूलों में संपर्क किया। आरटीओ प्रवर्तन दिनेश कुमार ने बताया कि दो दिन तक संपर्क किया गया। अब विभाग के अधिकारी स्कूलों में जाकर उनके प्रबंधन से बात करेंगे। 7 जुलाई तक स्कूली वाहनों को पूरी तरह से बच्चों के लिए सुरक्षित करना है। प्रबंधन से बात की जाएगी कि वे...