अलीगढ़, अगस्त 1 -- Aligarh News: अलीगढ़। बरौली विधायक जयवीर सिंह ने विधायक निधि से निर्मित विभिन्न जनहितकारी विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। उन्होंने टमकोली, गभाना, वीरपुरा, नवाबपुर, ओगीपुर सहित विभिन्न ग्रामों में विकास परियोजनाओं का शुभारंभ कर जनता को समर्पित किया। ठाकुर जयवीर सिंह ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का निरंतर विस्तार किया जा रहा है। सड़क, संपर्क मार्ग, सामुदायिक सुविधाओं एवं अन्य जनकल्याणकारी कार्यों के माध्यम से प्रत्येक गाँव तक विकास पहुँचाना उनकी प्राथमिकता है। कहा कि बरौली विधानसभा के समग्र विकास और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...