अलीगढ़, अगस्त 6 -- Aligarh News: अलीगढ़। थाना सासनीगेट पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी उपेंद्र मलिक के अनुसार पला कबीर नगर निवासी लवकुश पुत्र भूरी सिंह व मथुरा के थाना जमुनापार क्षेत्र के लक्ष्मी नगर निवासी शिवम उर्फ श्याम पुत्र विजय सिंह को पकड़ा गया है। इसके पास से चोरी की तीन बाइकें व बिना नंबर प्लेट की एक एक्टिवा बरामद की गई है। दोनों को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...