Aligarh News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, बेटा घायल
अलीगढ़, सितम्बर 7 -- Aligarh News: पिसावा, संवाददाता। क्षेत्र के गांव कारह कादिलपुर के एक युवक के बाइक से पिसावा आते समय गांव मीरपुर के समीप किसी अज्ञात वाहन के टक्कर मार देने से मौके पर ही मौत हो गई। बच्चे के पैर में भी काफी चोट आई हैं। चंद्रभान सिंह उम्र 40 वर्ष पुत्र पूरन सिंह अपने गांव से बाइक पर अपनी पत्नी प्रीति व बेटे इशांत को लेकर किसी काम से पिसावा आ रहा था। जैसे ही वह मीरपुर के समीप पहुंचे सामने से आ रहे किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे चंद्रभान के सिर में गंभीर चोटें आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बेटे के पैर में भी काफी चोटें आई हैं। पत्नी को भी चोटें आई हैं।मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी चंड़ौस उपचार हेतु भेज दिया गया है तथा मृतक को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की तैयारी की जा रही हैं। घटना से गांव में शोक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.