Aligarh News: लेबर का पैसा देकर लौट रहे युवक का अपहरण, पीटकर फेंका
अलीगढ़, अक्टूबर 27 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सासनीगेट क्षेत्र में सोमवार रात काम से लौट रहे एक युवक का अपहरण कर मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन नामजद समेत पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। एडीए कॉलोनी आवास विकास आगरा रोड निवासी राजुल अग्रवाल के अनुसार सोमवार रात करीब सवा 11 बजे वह अपना काम समाप्त कर वशिष्ठ वार की तरफ गया था। लेबर के पैसे देकर वह अपनी एक्टिवा पर बैठा ही था कि तभी चार-पांच लड़कों ने उसे घेर लिया। आरोप है कि मारपीट कर उसे खींचकर सफेद रंग की कार में डाल लिया और उसका मुंह ढक दिया। उनके पास तमंचा भी था। गालीगलौज करते हुए आरोपी उसे नौरंगाबाद की ओर ले गए। कुछ देर बाद गाड़ी से उतारकर फिर पीटा और गंभीर रूप से घायल कर वहीं छोड़कर भाग गए। होश आने पर पीड़ित ने राहगीर के फोन से परिजनों और पुलिस को सूचना दी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.