Aligarh News: लेफ्टिनेंट नाहर सिंह क्रिकेट एकेडमी की शानदार जीत
अलीगढ़, अगस्त 2 -- Aligarh News: अलीगढ़। टी-20 मुकाबले में लेफ्टिनेंट नाहर सिंह क्रिकेट एकेडमी ने जेआरएससीसी को छह विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए जेआरएससीसी की टीम ने 20 ओवर में 150 रन बनाए। टीम की ओर से युवराज ने 26 और सलमान खान ने 23 रन का योगदान दिया। एकेडमी की ओर से करण कश्यप ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट हासिल किए। 151 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए एकेडमी ने दमदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। अंकित यादव ने आक्रामक अंदाज में 83 रन की शानदार पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई, जबकि अरमान ने 34 रन का अहम योगदान दिया। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए अंकित यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मुख्य अतिथि अल्तमश अहमद ने उन्हें पुरस्कार प्रदान किया। कोच गौरव चौधरी ने मैच की जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.