Aligarh News: लापरवाही पर गभाना थाना प्रभारी निलंबित
अलीगढ़, अक्टूबर 9 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। चोरी की घटनाओं का खुलासा न होने व विवेचनाओं में लापरवाही बरतने पर एसएसपी नीरज जादौन ने गभाना थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार को निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। गभाना क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से चोरी की कई घटनाएं हुईं, जिनका खुलासा नहीं हो सका था। इसके अलावा एसएसपी ने बुधवार रात को शहर के थानों की विवेचनाओं की समीक्षा की। समीक्षा में गभाना थाने में कई विवेचनाएं लंबित मिलीं और एक मामले में घोर लापरवाही सामने आई। इसी आधार पर एसएसपी ने कड़ा रुख अपनाते हुए थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया। एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों और पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए हैं कि जनहित से जुड़े मामलों में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विवेचनाओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.