अलीगढ़, अक्टूबर 13 -- Aligarh News: अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। अचल ताल स्थित रामलीला मैदान में सोमवार को शूर्पणखा नासिका भंग की लीला ने दर्शकों को बांधे रखा। इसके साथ ही कलाकारों ने जयंत लीला, भरत कूप और अनुसूया द्वारा सीता को पतिव्रत धर्म का उपदेश देने की लीलाओं का भावपूर्ण मंचन किया गया। कलाकारों के सजीव अभिनय को देख दर्शक देर रात तक जमे रहे।लीला की शुरुआत चित्रकूट प्रसंग से हुई। राजा इंद्र का पुत्र जयंत प्रभु श्री राम की परीक्षा लेने के लिए माता सीता के पैर में चोंच मारता है। इससे क्रोधित होकर प्रभु श्री राम उस पर अग्नि वाण चला देते हैं। ब्रह्मास्त्र से भयभीत होकर जयंत तीनों लोकों में भागा, पर किसी ने शरण नहीं दी। यह भी पढ़ें- Etah News: दशरथ-कैकेयी संवाद सुन भावुक हुए श्रद्धालु, जय श्रीराम से गूंजा पंडाल अंत में वह प्रभु राम की ही शर...