अलीगढ़, सितम्बर 9 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उप्र की मासिक बैठक मंगलवार को मनकामेश्वर सदन खैर रोड पर आयोजित की गई, जिसमें 29 सिंतबर को होने वाले व्यापारी महा सम्मेलन व सम्मान समारोह की तैयारियों पर चर्चा की गई।बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष आलोक प्रताप सिंह ने की। प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष व‌‌‌ जिलाध्यक्ष प्रदीप गंगा ने कहा कि व्यापारियों की समस्यायों के समाधान के लगातार निरंतर आंदोलन किये जा रहे हैं। 29 सितंबर सम्मेलन व सम्मान समारोह को जुपीटर लॉज में होगा, जिसमें कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल करेंगे। महानगर अध्यक्ष आलोक प्रताप सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल के निर्देशानुसार युवा व्यापारी नेता रोहित सिंह को युवा महानगर अध्यक्ष तथा वरिष्ठ महामंत्री उदयप्रताप सिंह, मह...