Aligarh News: रोमांचकरी मैच में नाहर सिंह एकेडमी की जीत
अलीगढ़, जुलाई 31 -- Aligarh News: अलीगढ़। लेफ्टिनेंट नाहर सिंह क्रिकेट एकेडमी एवं केडी एकेडमी के बीच रोमांचकारी मैच लेफ्टिनेंट नाहर सिंह क्रिकेट एकेडमी क्वारसी पर खेला गया, जिसमें कि उत्कृष्ट प्रदर्शन बल पर नाहर सिंह एकेडमी की 4 विकेट से शानदार जीत दर्जकी। पहले बल्लेबाजी करते हुए केडी एकेडमी ने 35 ओवरों में 165 रन बनाए। जवाब में लेफ्टिनेंट नाहर सिंह एकेडमी की ओर से तूफानी बल्लेबाजी करते हुए मयंक गौड़ ने 106 रनों की शतकीय पारी खेली। टीम ने लक्ष्य 166 रन 31 ओवर में 6 विकेट खोकर पूर्ण किया। टीम ने 4 विकेट से शानदार जीत हासिल की। मुख्य अतिथि दीपक चौधरी ने मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी मयंक गौड़ को प्रदान की। यह जानकारी कोच गौरव चौधरी ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.