Aligarh News: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी गंभीर
अलीगढ़, नवम्बर 2 -- Aligarh News: इगलास, संवाददाता। अलीगढ़-मथुरा मार्ग पर गांव हटलपुर मोड़ के निकट शनिवार रात राजस्थान रोडवेज की बस ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठे महावीर सिंह उर्फ करीमा (50) की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहे मुकेश (50) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जेएन मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। पुलिस के समझाने पर करीब दो घंटे बाद जाम खुल सका। जानकारी के अनुसार, गांव हटलपुर निवासी मुकेश और महावीर सिंह बाइक से डीजल लेने गए थे। शनिवार रात करीब आठ बजे दोनों वापस लौट रहे थे। गांव के मोड़ पर सामने से आ रही राजस्थान रोडवेज की बस अनियंत्रित होकर दूसरी ओर पहुंच गई और उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.