Aligarh News: रोजगार मेला : 245 युवाओं को मिला ऑफर लेटर
अलीगढ़, जुलाई 8 -- Aligarh News: अलीगढ़। प्रधानमंत्री कौशल केंद्र परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, मॉडल कैरियर सेंटर, प्रधानमंत्री कौशल केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। रोजगार मेले में निजी क्षेत्र के 10 नियोजकों द्वारा प्रतिभाग करने वाले 311 प्रतिभागियों के सापेक्ष 245 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। रोजगार मेले का शुभारंभ क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी डॉ. पीपीसी शर्मा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। मेला प्रभारी देवेंद्र कुमार सिंह द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी प्रतिनिधियों से मेला स्थल पर ही ऑफर लेटर प्रदान कराए गए। इस मौके पर सुशील कुमार सिंह, राजेश सिंह, सतेंद्र सिंह, भूपेंद्र उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.